24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शत्रुघ्न सिन्हा के बयान से भाजपा हुई नाराज, मांगा इस्तीफा

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर अब उनकी पार्टी गरम हो गयी है. ताजा विवाद जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर उठा है. उसका पक्ष लेने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि सिन्हा को यदि पार्टी से अलग लाइन लेनी है, तो भाजपा सदस्य […]

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पर अब उनकी पार्टी गरम हो गयी है. ताजा विवाद जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर उठा है. उसका पक्ष लेने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि सिन्हा को यदि पार्टी से अलग लाइन लेनी है, तो भाजपा सदस्य के रूप में लोकसभा से इस्तीफा दें, तब जाकर कन्हैया कुमार का वह पक्ष लें. भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार का पक्ष लिया था.
उनके ट्वीट पर भाजपा केप्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि कन्हैया निर्दोष है, तो वे पहले भाजपा से इस्तीफा दें, इसके बाद कोई बात कहें. नरेंद्र मोदी की सरकार किसी को देश के खिलाफ बोलने नहीं देगी. देश पहले है.भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता डा. संजय मयूख ने कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा निगेटिव किंग हैं.
भाजपा का जन स्वाभिमान अभियान आज से
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा है कि देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए 18 से 21 फरवरी पूरे राज्य में ‘जन स्वाभिमान अभियान’ के तहत पार्टी कई कार्यक्रम करेगी. पांडेय ने बताया कि 18 फरवरी को अधिवक्ताओं और बुद्धिजीवियों की ओर से पूरे राज्य में प्रतिरोध मार्च निकाला जायेगा और कला एवं सांस्कृतिककर्मी सड़क पर प्रतिरोध कार्यक्रम करेंगे.
युवा मोरचा की ओर से राष्ट्रविरोधियों का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राहुल गांधी का चेहरा बेनकाब किया जायेगा. देश के अत्यंत प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में कुछ राजनैतिक ताकतों द्वारा अलगावादी स्वरों को अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर भ्रमित कर कानून के शासन को बार–बार बाधित किया जा रहा है. इस षड़यंत्र को देश की जनता समझ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें