27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शक्षिा की गुणवत्ता पर दिया जायेगा जोर: शक्षिा मंत्री

शिक्षा की गुणवत्ता पर दिया जायेगा जोर: शिक्षा मंत्री पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री का आज जनता दरबार स्थगित संवाददाता,पटनाशिक्षा व आइटी मंत्री डा़ अशोक चौधरी ने कहा कि राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार पूर्ण शिक्षित राज्य करने के लिए कृत संकल्पित है. सदाकत आश्रम में आये […]

शिक्षा की गुणवत्ता पर दिया जायेगा जोर: शिक्षा मंत्री पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री का आज जनता दरबार स्थगित संवाददाता,पटनाशिक्षा व आइटी मंत्री डा़ अशोक चौधरी ने कहा कि राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकार पूर्ण शिक्षित राज्य करने के लिए कृत संकल्पित है. सदाकत आश्रम में आये फरियादियों की समस्या सुनने के बाद शिक्षा मंत्री ने उक्त बातें कही. उन्होंने अलग-अलग फरियादियों व कुछ संगठन के समूह के लोगों से मिलकर उनकी समस्या के बारे में जानकारी ली. शिक्षा मंत्री ने समस्या का निराकरण किये जाने व शिक्षा की गुणवत्ता सहित स्वच्छ नियुक्ति पर बल दिया. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डा़ आशुतोष कुमार शर्मा ने बताया कि अधिकतर लोगों ने शिक्षा विभाग से संबंधित आवेदन दिया. सदाकत आश्रम में काफी देर ति लोगों से मिलने का काम किये. पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री का जनता दरबार स्थगित शुक्रवार को पशु व मत्स्य संसाधन मंत्री अवधेश कुमार सिंह का जनता दरबार स्थगित रहेगा. वे कल गया में एक निजी कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण सदाकत आश्रम में उपस्थित नहीं रहेंगे. इस वजह से वे लोगों की समस्या नहीं सुन पायेंगे. ज्ञात हो कि कांग्रेसी मंत्रियों का सदाकत आश्रम में जनता दरबार लगता है. जहां वे लोगों से समस्याएं सुनते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें