कांग्रेस को मिल रहा जनता का समर्थन: अशोक चौधरीसंवाददाता,पटनाझारखंड में लोहरदग्गा विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के सुखदेव भगत की जीत पर कांग्रेस नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व शिक्षा व आइटी मंत्री डा़ अशोक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की जीत ने साबित कर दिया कि केन्द्र की भाजपा सरकार की नीतियों से जनता नाराज है.केंद्र की मोदी सरकार ने मंहगाई पर नियंत्रण लगाने, भ्रष्टाचार खत्म करने, सौ दिन में कालाधन वापस लाने, युवाओं को रोजगार देने के साथ सबका साथ सबका विकास की नीति पर चलने के वायदे पर खरा नहीं उतरे. जनता उनके झूठे वायदे से तंग आकर उन्हें सबक सिखाने का निर्णय लिया है. कांग्रेस नेता ब्रजेश पाण्डेय, सुबोध कुमार, शकीलुर रहमान, संजय सिन्हा, विधायक अमिता भूषण, एच के वर्मा, डा़ हरखु झा, लाल बाबू लाल, विनोद कुमार सिंह यादव, सुमन कुमार मल्लिक, अंबुज किशोर झा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, उदय शर्मा, रंजीत झा, शरीफ रंगरेज ने लोहरदग्गा में कांग्रेस की जीत पर जनता को बधाई दी है.
BREAKING NEWS
कांग्रेस को मिल रहा जनता का समर्थन: अशोक चौधरी
कांग्रेस को मिल रहा जनता का समर्थन: अशोक चौधरीसंवाददाता,पटनाझारखंड में लोहरदग्गा विधान सभा चुनाव में कांग्रेस के सुखदेव भगत की जीत पर कांग्रेस नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है. प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष व शिक्षा व आइटी मंत्री डा़ अशोक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की जीत ने साबित कर दिया कि केन्द्र की […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement