Advertisement
16वीं बिहार विधानसभा : 10 विधायक में सात करोड़पति
पटना : 16 वीं बिहार विधानसभा में 67 फीसदी विधायक करोड़पति हैं. यह 15 वीं विधानसभा में करोड़पति विधायकों की संख्या से पौने चार गुना ज्यादा है. पिछली विधानसभा में केवल 45 विधायक ऐसे थे, इस बार उनकी संख्या 163 पर पहुंच गयी है. इस बार विधायकों की औसत संपत्ति भी बढ़ी है. 2010 में […]
पटना : 16 वीं बिहार विधानसभा में 67 फीसदी विधायक करोड़पति हैं. यह 15 वीं विधानसभा में करोड़पति विधायकों की संख्या से पौने चार गुना ज्यादा है. पिछली विधानसभा में केवल 45 विधायक ऐसे थे, इस बार उनकी संख्या 163 पर पहुंच गयी है.
इस बार विधायकों की औसत संपत्ति भी बढ़ी है. 2010 में इनकी औसत संपत्ति 0.82 करोड़ थी. इस बार औसत संपत्ति 3.02 करोड़ है. सबसे अमीर विधायक खगड़िया की पूनम देवी (41.43 करोड़) हैं. विधयकों में सबसे कम संपत्ति 9.8 लाख है.
80 विधायक दोबारा चुनाव जीत कर आये हैं. इनमें जदयू के 41, भाजपा के 23, राजद के 10 और कांग्रेस के छह विधायक शामिल हैं. इनमें से 44 करोड़पति हैं, जबकि इनमें से 24 ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति 2010 में लाख में थी. दोबारा चुने गये विधायकों की संपत्ति पांच साल में 16 प्रतिशत से 720 प्रतिशत तक बढ़ी है.
छह विधायकों ददन सिंह, अनंत सिंह, अजित शर्मा, मो इलिहास हुसैन, सुनील चौधरी और विरेंद्र कुमार की देनदारी भी करोड़ों में हैं.
इसमें डुमरांव से जदयू के ददन यादव
और डेहरी से राजद के मो इलियास हुसैन की देनदारी उनकी संपत्ति से ज्यादा है. यादव की संपत्ति दो करोड़ और देनकारी 11 करोड़ है, जबकि हुसैन की संपत्ति एक करोड़ और देनकारी दो करोड़ रुपये है.
किस दल में कितने करोड़पति
जदयू : 53 करोड़पति
जदयू के 71 में से 53 करोड़पति हैं. सबसे अमीर विधायक पूनम देवी यादव (खगड़िया) इसी दल की हैं.
राजद : 51 करोड़पति
इसके 80 में से 51 विधायक करोड़पति हैं. इसके सबसे अमीर विधायक तेधड़ा के वीरेंद्र कुमार हैं, जिनकी संपत्ति 19 करोड़ है.
भाजपा : 32 करोड़पति
इसके 53 में से 32 विधायकों की संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है. इसके सबसे अधिक संपत्ति वाले विधायक लखीसराय के विजय कुमार सिन्हा हैं, जिनकी घोषित संपत्ति 15 करोड़ है. कांग्रेस के 27 में से 19 विधायक करोड़पति है. इसके भागलपुर विधायक 16वीं बिहार विधानसभा के दूसरे सबसे अमीर विधायक हैं. इसकी संपत्ति 40 करोड़ है.
लोजपा : 02 करोड़पति
दो विधायक हैं और दोनों करोड़पति है. एक लालगंज (वैशाली) के विधायक राजकुमार साह की संपत्ति 2.06 करोड़ तथा दूसरे गोविंदगंज (पूर्वी चंपारण) के राजू तिवारी की संपत्ति 1.16 करोड़ है.
सबसे अधिक संपत्ति
पूनम देवी, खगड़िया 41.43
अजित शर्मा, भागलपुर 40.57
अनंत सिंह, मोकामा 28.00
अशोक चौधरी, कांटी 19.69
वीरेंद्र कुमार, तेघड़ा 19.07
जयवर्धन यादव, पालीगंज 16.91
पूर्णिमा यादव, गोविंदपुर 16.14
विजय सिन्हा, लखीसराय 15.64
सुनील चौधरी, बेनीपुर 14.23
ललित यादव, दरभंगा ग्रा. 12.90
सबसे कम संपत्ति
अचमित ऋषिदेव, रानीगंज 9.80
सत्यदेव राम, दरौली 11.06
श्याम ब. सिंह, बड़हरिया 14.77
पूनम पासवान, दरौली 16.21
सुदामा प्रसाद, तरारी 17.04
सुधीर कुमार, सिकंदरा 19.69
महबूब आलम, बलरामपुर 22.96
स्वीटी सीमा हेम्ब्रम 23.15
नीरज कुमार, बरारी 24.53
मो नवाज आलम, आरा 24.60
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement