22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बाजीराव और दिलवाले की टक्कर पर बोलीं प्रियंका

बाजीराव और दिलवाले की टक्कर पर बोलीं प्रियंकाबॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पहली बार बाजीरव मस्तानी और दिलवाले की टक्कर पर बोलीं. गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म बाजीराव मस्तानी में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले और संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी एक ही दिन 18 दिसंबर […]

बाजीराव और दिलवाले की टक्कर पर बोलीं प्रियंकाबॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पहली बार बाजीरव मस्तानी और दिलवाले की टक्कर पर बोलीं. गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म बाजीराव मस्तानी में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले और संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी एक ही दिन 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली हैं. दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने चर्चा मीडिया में चल रही थी. दोनों ही फिल्मों में बड़े स्टार हैं. गौरतलब है कि फिल्म दिलवाले में शाहरुख और काजोल की जोड़ी पांच साल बाद बड़े परदे पर नजर आनेवाली है. वहीं बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं. ऐसे में दोनों ही फिल्मों का एक ही दिन रिलीज होना दर्शकों को बांट सकता है. बाजीराव की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से भारत बाजीराव के प्रोमोशन में हिस्सा लेने के लिए आयी थीं. प्रोमोशन के दौरान प्रियंका ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दोनों फिल्मों के बीच टक्कर होगी. प्रियंका का मानना है कि दोनों ही फिल्में अलग शैली की हैं. इस कारण दोनों फिल्मों में टक्कर नहीं मानी जा सकती. साथ ही प्रियंका ने इस बात का भी खुलासा किया है कि बाजीराव के लिए सबसे पहले उन्हें ही चुना गया था. प्रियंका का कहना है कि जब बाजीराव की स्टार कास्टिंग हो रही थी, तो वह पहली कलाकार थी, जिसे इस फिल्म के लिए चुना गया था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें