22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रियंका ने जारी की काशीबाई की पहली झलक

प्रियंका ने जारी की काशीबाई की पहली झलकबॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोप़डा ने अपनी आगामी फिल्म \\"बाजीराव मस्तानी\\" में निभाए काशीबाई के अपने किरदार की पहली झलकी ऑनलाइन रिलीज की। इन दिनों मॉन्ट्रियल गई हुई प्रियंका ने अपने किरदार की पहली झलकी जारी कर अपने सभी प्रशंसकों को दीवाली का तोहफा दिया है। अभिनेत्री ने एक […]

प्रियंका ने जारी की काशीबाई की पहली झलकबॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोप़डा ने अपनी आगामी फिल्म \\"बाजीराव मस्तानी\\" में निभाए काशीबाई के अपने किरदार की पहली झलकी ऑनलाइन रिलीज की। इन दिनों मॉन्ट्रियल गई हुई प्रियंका ने अपने किरदार की पहली झलकी जारी कर अपने सभी प्रशंसकों को दीवाली का तोहफा दिया है। अभिनेत्री ने एक ट्वीट में लिखा, \\"काशीबाई का पोस्टर सादा, काव्यात्मक, मार्मिक व समर्पण की भावना वाला है। इसमें बहुत सारे मनोभाव हैं।\\" \\"बाजीराव मस्तानी\\" मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी लिए हुए है। इसमें बाजीराव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं, वहीं दीपिका को मस्तानी के और प्रियंका को बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में देखा जाएगा। काशीबाई के किरदार से जु़डी पहली झलकी में प्रियंका हाथ में आरती की थाली लिए मराठा परिधान में ख़डी हैं। संजय लीला भंसाली निर्देशित \\"बाजीराव मस्तानी\\" 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें