दीपिका के लिए आंख नहीं मूंद सकते रणवीरअभिनेता रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में अपनी कथित प्रेमिका दीपिका पादुकोण के साथ नजर आयेंगे. उनका कहना है कि वह आगामी ऐतिहासिक फिल्म के नये गाने दीवानी मस्तानी में दीपिका के लिए आंख नहीं मूंद सकते. यह गीत 17 अक्तूबर को जारी हुआ, जिसमें मस्तानी (दीपिका) की खूबसूरती और प्रतिष्ठा का बखान किया गया है. वहीं रणवीर ने शनिवार को टि्वटर पर गीत को लेकर अपने विचार साझा किये. यह गीत श्रेया घोषाल और गणेश चंदनशीवे द्वारा गाया गया है. रणवीर ने गीत से दीपिका की एक तसवीर के साथ ट्वीट किया, मैं बाजीराव मस्तानी के किसी भी गीत के लिए आंख नहीं मूंद सकता. फिल्म बाजीराव मस्तानी बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले के साथ 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी. यह फिल्म 2013 में गोलियों की रासलीला रामलीला के बाद रणवीर और दीपिका की दूसरी फिल्म है. फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी हैं.
दीपिका के लिए आंख नहीं मूंद सकते रणवीर
दीपिका के लिए आंख नहीं मूंद सकते रणवीरअभिनेता रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में अपनी कथित प्रेमिका दीपिका पादुकोण के साथ नजर आयेंगे. उनका कहना है कि वह आगामी ऐतिहासिक फिल्म के नये गाने दीवानी मस्तानी में दीपिका के लिए आंख नहीं मूंद सकते. यह गीत 17 अक्तूबर को जारी हुआ, […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement