27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पुनपुन में डूबने से दो बच्चियों की मौत

मसौढ़ी : पुनपुन थाना अंतर्गत फहीमपुर गांव में गुरुवार की दोपहर पुनपुन नदी में नहाने गयी दो बच्चियों की मौत डूबने से हो गयी़ पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को देर शाम बरामद कर लिया़ मृतका में नौ वर्षीया निशा (पिता सोनू राय) व सात वर्षीया बच्ची (पिता राजू रजक) शामिल है़ं घटना उस […]

मसौढ़ी : पुनपुन थाना अंतर्गत फहीमपुर गांव में गुरुवार की दोपहर पुनपुन नदी में नहाने गयी दो बच्चियों की मौत डूबने से हो गयी़ पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को देर शाम बरामद कर लिया़ मृतका में नौ वर्षीया निशा (पिता सोनू राय) व सात वर्षीया बच्ची (पिता राजू रजक) शामिल है़ं घटना उस वक्त हुई, जब दोनों अपने घर के पास ही पुनपुन नदी के तट पर स्नान करने गयी थी़
नदी में नहा रही दोनों बच्चियों के पैर अचानक फिसल गये और वे नदी के गहरे पानी में चली गयीं. बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने नदी किनारे रखे दोनों के कपड़ों को देखा, तो शंका हुई और फिर पूरे गांव में कोहराम मच गया़ बाद में इसकी सूचना पुनपुन पुलिस को गयी.
सूचना मिलते ही पुनपुन सीओ अंजनी कुमार सिन्हा और थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे और शवों की खोजबीन शुरू की. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें