22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राजेश सिंह, राघवेंद्र लड़ेंगे सपा से चुनाव

पटना : पूर्व मंत्री व वाल्मीकिनगर से जदयू विधायक राजेश सिंह, रुन्नीसैदपुर से गुड्डी चौधरी व बड़हारा से राजद विधायक व पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह अब समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे़ सपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा के बेटे अजीत कुमार झा को शिवहर से उम्मीदवार बनाया है़ सपा ने दूसरी सूची जारी […]

पटना : पूर्व मंत्री व वाल्मीकिनगर से जदयू विधायक राजेश सिंह, रुन्नीसैदपुर से गुड्डी चौधरी व बड़हारा से राजद विधायक व पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह अब समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे़ सपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा के बेटे अजीत कुमार झा को शिवहर से उम्मीदवार बनाया है़ सपा ने दूसरी सूची जारी करते हुए 30 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है़
सांसद व सपा प्रदेश प्रभारी किरणमय नंदा ने सूची जारी करते हुए कहा कि बिहार में समाजवादी पार्टी मजबूत विकल्प बनेगी़ समाजवादी धर्मनिरपेक्ष मोरचा के नेतृत्व में अगली सरकार बनेगी़ मोरचा का गठन देर से होने के कारण घटक दलों में कुछ असमंजस है़ कुछ सीटों पर दोस्ताना संघर्ष हो सकता है़ इस अवसर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र सिंह यादव ने कहा कि पार्टी ने साठ फीसदी कार्यकर्ताओं को टिकट दिया है़ संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुनाथ झा उपस्थित थे़
सूची : वाल्मीकिनगर: राजेश सिंह, पूर्व मंत्री, सिकटा: धर्मेश वर्मा, पूर्व सांसद, हरलाखी: श्रीराम यादव, बाबूबरही : उमाकांत यादव, पूर्व विधायक, मधुबनी: नैयर आजम, पूर्व विधायक, राजनगर : पवन कुमार पासवान, फारबिसगंज : लक्ष्मी नारायण मेहता, पूर्व विधायक, मुजफ्फरपुर : माजित खान, बड़हरा: राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री, आरा : सिद्धनाथ राय, तरारी : इंदुभूषण सिंह, फुलवारी : उदय मांझी, राजपुर : छेदीलाल राम, पूर्व मंत्री, इस्लामपुर : धर्मेंद्र यादव, जगदीशपुर : उदयशंकर सिंह, ब्रह्मपुर : सुनील चतुर्वेदी, फतुहा : सतीश कुमार, रघुनाथपुर : मोहम्मद चांद, मनेर : अमरनाथ पाल, अस्थावां : किरण देवी, गोरियाकोठी : सुरेंद्र सिंह यादव, अररिया : अबु शाहमा, किशनगंज: शाहनवाज आलम, बायसी : मुकेश यादव, अगियांव : बंदना देवी, गोपालगंज: प्रमोद कुमार सिंह, रुन्नीसैदपुर : गुड्डी चौधरी, पूर्व विधायक, चिरैया : अविनाश सिंह, शिवहर : अजीत कुमार झा, पूर्व विधायक, साहेबगंज: देवेश चंद्र.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें