19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महिला कॉलेजों व स्कूलों पर जिला प्रशासन की नजर

पटना : अगर कॉलेज की छात्र परेशान हैं. वीमेन अगेंस्ट सेक्सुअल हैरासमेंट सेल में शिकायत दर्ज करायी हैं, पर कॉलेज प्रशासन उनकी शिकायत की अनदेखी कर रहा है, तो परेशान मत होइये. अब कॉलेजों पर जिला प्रशासन की नजर है. कॉलेजों में हो रही छेड़खानी मामलों की मॉनिटरिंग की जायेगी. इसकी जिम्मेदारी महिला हेल्पलाइन को […]

पटना : अगर कॉलेज की छात्र परेशान हैं. वीमेन अगेंस्ट सेक्सुअल हैरासमेंट सेल में शिकायत दर्ज करायी हैं, पर कॉलेज प्रशासन उनकी शिकायत की अनदेखी कर रहा है, तो परेशान मत होइये. अब कॉलेजों पर जिला प्रशासन की नजर है.
कॉलेजों में हो रही छेड़खानी मामलों की मॉनिटरिंग की जायेगी. इसकी जिम्मेदारी महिला हेल्पलाइन को दी गयी है. वे अब कॉलेजों में संचालित महिला सेल पर भी नजर रखेंगी. प्रतिमाह सेल में दर्ज शिकायतों की जांच की जायेगी, ताकि लड़कियों की शिकायतों की अनदेखी न हो सके.
शिक्षकों की भी रखेंगी जानकारी
महिला कॉलेजों में पढ़ा रहे मेल शिक्षकों की सूची महिला हेल्पलाइन के पास उपलब्ध होगी. इसके अलावा उनके प्रोफाइल संबंधी जानकारी भी रखी जायेगी, ताकि किसी तरह की समस्या होने पर शिक्षक से आसानी से संपर्क किया जा सके.
अब मेल शिक्षकों की प्रतिमाह काउंसिलिंग की जायेगी, जिसमें उन्हें यौन उत्पीड़न संबंधी जानकारी दी जायेगी. इसके अलावा इसके तहत दी जाने वाली सजा व प्रावधानों की जानकारी दी जायेगी. वहीं, छात्राओं को साइबर क्राइम की जानकारी दी जायेगी. इसके लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारी की भी मदद ली जायेगी.
स्कूली छात्राओं को साइबर क्राइम, मल्टीमीडिया फोन के दुरूपयोगों से होने वाले नुकसान से कैसे बचा जाये आदि की जानकारी दी जायेगी.
मुख्यमंत्री महिला कोषांग के तहत जिला प्रशासन द्वारा महिला कॉलेजों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने हैं. इसके लिए प्रतिमाह कॉलेजों में बैठक बुलायी जानी है. कॉलेजों के सेल की भी निगरानी की जायेगी.
प्रमिला कुमारी, परियोजना प्रबंधक, महिला हेल्पलाइन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें