24.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

निखिल ने बुलायी बैठक, नहीं आये सीपी जोशी, सदानंद और प्रदेश अध्यक्ष

पटना़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई. कांग्रेस उपाध्यक्ष के निदेश पर पूर्व राज्यपाल द्वारा बुलाये गये बैठक में पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष चंदन बागची, सांसद असरारूल हक, पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह, पूर्व मंत्री अशोक राम, शकील अहमद खान,पूर्व मंत्री विजय शंकर […]

पटना़ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई. कांग्रेस उपाध्यक्ष के निदेश पर पूर्व राज्यपाल द्वारा बुलाये गये बैठक में पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष चंदन बागची, सांसद असरारूल हक, पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह, पूर्व मंत्री अशोक राम, शकील अहमद खान,पूर्व मंत्री विजय शंकर दूबे शामिल हुए, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी,विधान पार्षद मदन मोहन झा, पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह शामिल नहीं हुए.
जानकारों का कहना है कि दिल्ली की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सी.पी.जोशी भी थे. गुरुवार को कांग्रेस महासचिव सी.पी.जोशी दिन भर पटना में रहेे, परंतु वह सदाकत आश्रम नहीं गये. दिल्ली की बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रत्याशियों के चयन का जिम्मा प्रदेश के नेताओं को दी थी. पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार इस उद्देश्य से बैठक बुलाये थे. बैठक में स्वाभिमान रैली की तैयारी को लेकर भी चर्चा हुई. विधान सभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन की रूपरेखा किस तरह तय होगी उसे लेकर मंथन हुआ. गौरतलब है कि महागंठबंधन में कांग्रेस पार्टी को चालीस सीटें मिली है. सदाकत आश्रम में पूर्व राज्यपाल ने उम्मीदवारों के चयन और तीस अगस्त की बिहार स्वाभिमान रैली में भागीदारी के संदर्भ में बैठक बुलायी थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें