संवाददाता,पटनाराष्ट्रीय जनता दल ने पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, प्रदेश अध्यक्ष डा रामचंद्र पूर्वे, राजद विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी , प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रधान महासचिव मुंद्रिका सिंह यादव, विधान पार्षद भोला यादव, प्रदेश कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने शोक संदेश में कहा कि अरुणा कुमार सिन्हा मृदु भाषी थे. गरीब-गुरबों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ते रहे. उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. उन्होंने इस शोक की घड़ी में शोक संतप्त परिवार को दु:ख सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा के निधन पर लालू-राबड़ी ने जताया शोक
संवाददाता,पटनाराष्ट्रीय जनता दल ने पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, प्रदेश अध्यक्ष डा रामचंद्र पूर्वे, राजद विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी , प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रधान महासचिव मुंद्रिका सिंह यादव, विधान पार्षद भोला […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement