22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

जालसाजी मामले में बिल्डर के घर की कुर्की-जब्ती

दानापुर : कोर्ट का निर्देश के आलोक में जालसाजी के मामले में रूपसपुर थाने के तिलक नगर के लेन नंबर दो के निवासी व बिल्डर अनिल सिंह के मकान की पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने कुर्की -जब्ती की़ कांड के अनुसंधानकर्ता श्रीकृष्ण कुमार ने बताया कि विनय कुमार सिंह ने थाना में कांड संख्या 58/13 […]

दानापुर : कोर्ट का निर्देश के आलोक में जालसाजी के मामले में रूपसपुर थाने के तिलक नगर के लेन नंबर दो के निवासी व बिल्डर अनिल सिंह के मकान की पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने कुर्की -जब्ती की़ कांड के अनुसंधानकर्ता श्रीकृष्ण कुमार ने बताया कि विनय कुमार सिंह ने थाना में कांड संख्या 58/13 दर्ज कराते हुए रूपसपुर के तिलक नगर निवासी बिल्डर अनिल सिंह पर जमीन फर्जी तरीके से लिखवाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था़
इसी मामले में कोर्ट के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को राजीव नगर, रूपसपुर व खगौल पुलिस के सहयोग से बिल्डर अनिल के आलीशन आकाश दीप भवन की कुर्की- जब्ती की गयी़ घर के दरवाजा समेत सारे सामान को जब्त किया गया़ उन्होंने बताया कि इस मामले में बिल्डर अनिल सिंह फरार चल रहे हैं़ रूपसपुर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि पाटलिपुत्र पुलिस ने बिल्डर अनिल सिंह के घर के कुर्की -जब्ती की है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें