ePaper

बिहार के बाजारों में फैला 500 का नकली नोट? आसानी से ऐसे पहचानें, DM-SP अलर्ट किए गए...

Updated at : 10 Jan 2025 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
500 fake note

500 का नकली नोट

500 Note News: बिहार के बाजारों में 500 का जाली नोट फैल चुका है. आप इसे आसानी से पहचान सकते हैं. जानिए क्या है तरीका...

विज्ञापन

कहीं आपकी जेब में रखा 500 का नोट भी नकली तो नहीं है? सतर्क हो जाइए क्योंकि 500 का नकली नोट लोगों के बीच बंट चुका है और ये नोट दिखने में बिल्कुल असली ही लगते हैं. एक नजर में इसकी हकीकत को पकड़ना बिल्कुल ही संभव नहीं है. लेकिन तस्करों ने बाजार में जिस नोट को सर्कुलेट किया है उसके प्रिंटिंग में एक चूक ऐसी है जिसपर अगर आप नजर लेकर जाएंगे तो उसे आसानी से पकड़ सकेंगे. बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया है.

500 रुपए का जाली नोट बाजार में फैला

बिहार में 500 रुपए के नकली नोट से लोगों को सतर्क किया गया है. बिहार पुलिस मुख्यालय के आइजी(स्पेशल ब्रांच) ने सभी डीएम और एसपी को पत्र भेजा है. बताया गया कि तस्करों ने 500 रुपये का जाली नोट बाजार में पसारा है. जिसमें Reserve Bank Of India की जगह Resarve Bank Of India लिखा हुआ है. ये नोट बाजार में सर्कुलेट किए गए हैं. इसके पहचान के लिए विशेष अभियान चलाने और सतर्कता को जरूरी बताया गया है.

ALSO READ: Video: चिराग पासवान दिल्ली से आते ही राज्यपाल से मिलने पहुंचे, बिहार की राजनीति में क्या चल रहा है?

जरूर करें ये चेक, आसानी से पहचान लेंगे नकली नोट

बता दें कि अगर आपके हाथ में कोई 500 का नोट आता है तो आप उसपर अंग्रेजी में अंकित ‘Reserve Bank Of India ‘ की स्पेलिंग जरूर चेक कर लिजिए. नकली नोट में Reserve गलत लिखा हुआ है. जाली नोट में Resarve लिखा मिलेगा. रिजर्व की गलत स्पेलिंग से आप आसानी से पकड़ लेंगे कि ये नोट जाली है.

बिहार में जाली नोट पहले भी धराए

बताते चलें कि जाली नोट का कारोबार करने वाले तस्कर कई बार पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं. बिहार में अब तस्करों ने 500 के नोट को सर्कुलेट किया है जिसने सबकी चिंता बढ़ायी है. प्रशासन अब विशेष अभियान चलाकर लोगों को सतर्क कर रहा है. वहीं आपकी सतर्कता आपको आसानी से इससे बचा सकती है ताकि कोई नकली नोट आप असली समझकर अपने पास नहीं रख लें. एकबार नोट पर रिजर्व की स्पेंलिंग जरूर चेक करें.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन