त्रयुवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अश्विनी चौबे का पुतला जलाया : पटना. सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक बयान को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद अश्विनी चौबे का पुतला जलाया. कदम कुआं में कार्यकर्ताओं ने अश्विनी चौबे का अर्थी जुलूस निकालने के बाद पुतला दहन किया. बिहार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार आशीष ने सांसद से अपनी गलती की माफी मांगने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अन्यथा सांसद अश्विनी चौबे राज्य में जहां भी जायेंगे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश व विरोध का सामना करना पड़ेगा. शनिवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बक्सर के जिस होटल में अश्विनी चौबे ठहरे थे उसे सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक घेर कर रखा. सांसद के खिलाफ कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार आशीष ने बताया कि सांसद अश्विनी चौबे का आरा, बिहटा, दानापुर रास्ते में कार्यकर्ता उनके आने का इंतजार कर रहे थे. परंतु अश्विनी चौबे अपने कार्यक्रम को रद्द करते हुए यूपी निकल गये.
BREAKING NEWS
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अश्विनी चौबे का पुतला जलाया
त्रयुवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अश्विनी चौबे का पुतला जलाया : पटना. सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक बयान को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद अश्विनी चौबे का पुतला जलाया. कदम कुआं में कार्यकर्ताओं ने अश्विनी चौबे का अर्थी जुलूस निकालने के बाद पुतला दहन किया. बिहार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार आशीष ने सांसद से अपनी […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement