23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लू से अब तक गयी 550 की जान

नयी दिल्ली. देश के अनेक हिस्सों में सोमवार को तपती गर्मी का प्रकोप बना रहा और अब तक 550 से अधिक लोग लू की चपेट में आकर मर चुके हैं. सबसे ज्यादा लोगों की मौत आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हुई है.राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 […]

नयी दिल्ली. देश के अनेक हिस्सों में सोमवार को तपती गर्मी का प्रकोप बना रहा और अब तक 550 से अधिक लोग लू की चपेट में आकर मर चुके हैं. सबसे ज्यादा लोगों की मौत आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हुई है.राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कई अन्य स्थानों पर भी पारा इसी स्तर के आसपास रहा वहीं ओडि़शा के औद्योगिक शहर अंगुल में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में पालम वेधशाला में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया. कल तपतपाती गर्मी से राहत मिलने की संभावना है और मौसम विज्ञानियों ने धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है. तेलंगाना में लू के प्रकोप से 15 मई से अब तक 215 लोगों की जान जा चुकी है. यह जानकारी आपदा प्रबंधन के विशेष आयुक्त सादा भार्गवी ने दी. आंध्र प्रदेश में आपदा प्रबंधन की विशेष आयुक्त तुलसी रानी ने आज शाम तक लू से मरने वालों की संख्या 302 बतायी. प्रदेश के मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार रामागुंडम, नलगोंडा और खम्मम में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य प्रशासन को गर्मी से सुरक्षा के लिए पेयजल और छाछ के खुले शिविर लगाने को कहा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें