22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

हक के लिए करें अपनी आवाज बुलंद : मंजुल

पटना: राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के कर्मचारियों का पांचवां राज्य सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन में अखिल भारतीय कर्मचारी संघ के महासचिव मंजुल कुमार दास ने कहा कि कर्मचारियों को अपने हक के लिए आवाज बुलंद करना होगा. प्रबंधन पर दबाव नहीं बनाने पर उनकी हकमारी होती रहेगी. जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह […]

पटना: राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के कर्मचारियों का पांचवां राज्य सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन में अखिल भारतीय कर्मचारी संघ के महासचिव मंजुल कुमार दास ने कहा कि कर्मचारियों को अपने हक के लिए आवाज बुलंद करना होगा. प्रबंधन पर दबाव नहीं बनाने पर उनकी हकमारी होती रहेगी. जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह ने कहा कि निगम कर्मियों के साथ कभी अन्याय नहीं होगा. मजदूर वर्ग की एकता व हक के लिए कोई बाधक बने,तो इसका विरोध होना चाहिए.
सम्मेलन में राज्य पुल निर्माण निगम कर्मचारी संघ के महासचिव रवींद्र कुमार सिंह ने कर्मचारियों की मांगों को जोरदार तरीके से उठाया. उन्होंने कर्मियों से समाधान होने तक संघर्षशील बने रहने की सलाह दी. केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि बड़े पैमाने पर सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों का निजीकरण शुरू किया गया है. कांग्रेस सरकार की अपेक्षा सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई का सबसे ज्यादा विनिवेशीकरण हुआ है. उन्होंने कहा कि पुल निर्माण निगम कर्मियों की दस सूत्री मांगों का समाधान नहीं निकल सका है. इसके लिए संघर्ष करने की आवश्यकता है.
नये पदाधिकारियों का चयन
संघ के नये पदाधिकारियों का भी चयन हुआ. संघ के अध्यक्ष राजकुमार राय,उपाध्यक्ष अजय कुमार व साजिद अलबदर, महासचिव रवींद्र कुमार सिंह, प्रियंका कोषाध्यक्ष व शंभु कुमार कार्यालय सचिव बनाये गये हैं. सचिव भरत प्रसाद व सुरेंद्र प्रसाद सिंह समेत कार्यकारिणी सदस्यों में मो. शब्बीर अहमद, शिवजी प्रसाद, मुरली मनोहर प्रसाद, सत्येंद्र कुमार सिंह, कुमारी संतोषी, अजय कुमार, सुधीर कुमार, सिया शरण पासवान, अशोक कुमार व दिलीप कुमार शामिल हैं. सम्मेलन की अध्यक्षता शब्बीर अहमद, अजय कुमार व उमेश शर्मा ने की. सम्मेलन में रामचंद्र सिंह, इंजीनियर वेदव्रत सिंह व राजकुमार राय ने संबोधित किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें