22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सात वन प्रमंडल पदाधिकारी वापस लौटे अपने-अपने जिलों में

पटना. वन प्रमंडल पदाधिकारियों के स्थानांतरण-पदस्थापन में सिविल सेवा बोर्ड के नियमों का पालन न होने के कारण वन पर्यावरण विभाग को अपना स्थानांतरण आदेश वापस लेना पड़ा है. 10 फरवरी को वन पर्यावरण विभाग ने सात वन पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया था, किंतु अब उन्हें वापस बुलाना पड़ा है. वन पर्यावरण विभाग ने सातों […]

पटना. वन प्रमंडल पदाधिकारियों के स्थानांतरण-पदस्थापन में सिविल सेवा बोर्ड के नियमों का पालन न होने के कारण वन पर्यावरण विभाग को अपना स्थानांतरण आदेश वापस लेना पड़ा है. 10 फरवरी को वन पर्यावरण विभाग ने सात वन पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया था, किंतु अब उन्हें वापस बुलाना पड़ा है. वन पर्यावरण विभाग ने सातों वन अधिकारियों को पुरानी जगह पर ही वापस बुलाने का आदेश निर्गत कर दिया है. 10 फरवरी को नीरज कुमार को मुंगेर से मुजफ्फरपुर, सत्यजीत कुमार को मुजफ्फरपुर से बांका से, नंद किशोर सिंह को जमुई से मुंगेर, अभय कुमार द्विवेदी को बांका से जमुई, संजय कुमार सिन्हा को भागलपुर से वन संरक्षक मुख्यालय, ललन प्रसाद सिंह को पटना से भागलपुर और अनिल कुमार सिंह को मुख्य वन संरक्षण कार्यालय से वन्य प्रााणी अंचल, पटना में तबादला किया गया था. अब सभी अधिकारियों को अपने पूर्व के स्थान पर ही योगदान देने का आदेश निर्गत किया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें