पटना में 38 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, नरकटियागंज से लाकर कई जिलों में करते थे 19 लाख की खेप बरामद
Patna News
बिहार STF और पटना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 किलो गांजा और 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह खेप नरकटियागंज से लाकर बिहार के कई जिलों में सप्लाई की जानी थी.
पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
आपके शहर में
Bihar STF Action : बिहार STF की विशेष टीम और पटना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 38 किलो गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. जक्कनपुर थाना क्षेत्र में 22 अगस्त को हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से गांजा के अलावा चार मोबाइल फोन भी बरामद किये. पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 19 लाख रुपये है.
जक्कनपुर में छापेमारी, चार तस्कर दबोचे गये
संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी बालूपर निवासी आकाश कुमार, बेला थाना क्षेत्र के चांदपुर बेला पानी टंकी निवासी सौरभ कुमार, चांदपुर बेला निवासी धर्मेंद्र कुमार और फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के रोड चंद्र विहार कॉलोनी निवासी पूर्णिमा देवी के रूप में हुई है. मामले में जक्कनपुर थाने में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
नरकटियागंज से गांजा लाकर कई जिलों में होती थी सप्लाई
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों में आकाश कुमार गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का सक्रिय सदस्य है. यह गिरोह कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त रहा है. गिरोह के सदस्य नरकटियागंज से गांजा की खेप लाकर बिहार के अलग-अलग जिलों में इसकी आपूर्ति करते थे.
तस्करों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार तस्करों का नेटवर्क बिहार के कई जिलों तक फैला हुआ है. अब पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है. साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजे की खेप कहां से मंगायी गयी थी और इसे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था. मामले में आगे की जांच जारी है.
Also Read : पटना में 3 साल से एक ही डेस्क पर जमे नगर निकाय कर्मियों का होगा तबादला, विभाग ने दिया सख्त निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए