23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी आरएस पांडेय जुटे हैं भाजपा सदस्यता अभियान में

पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी आरएस पांडेय जुटे हैं भाजपा सदस्यता अभियान मेंपटना. पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी और नागालैंड के पूर्व मुख्य सचिव आर एस पांडेय पश्चिमी चंपारण में भाजपा के लिए सदस्यता अभियान चला रहे हैं. भारत सरकार में विभिन्न विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर कार्य कर चुके पांडेय प चंपारण के लौरिया विधान सभा क्षेत्र […]

पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी आरएस पांडेय जुटे हैं भाजपा सदस्यता अभियान मेंपटना. पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी और नागालैंड के पूर्व मुख्य सचिव आर एस पांडेय पश्चिमी चंपारण में भाजपा के लिए सदस्यता अभियान चला रहे हैं. भारत सरकार में विभिन्न विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर कार्य कर चुके पांडेय प चंपारण के लौरिया विधान सभा क्षेत्र में अधिक समय दे रहे हैं. पांडेय इस इलाके में रोजगार सृजन के लिए बेहतर कार्य के लिए चर्चित हैं. भाजपा कार्यालय में प चंपारण से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बताया कि पांडेय को केंद्र सरकार में संसदीय स्टील, पेट्रोलियम विभागों में कार्य कर चुके हैं. पांडेय को नागा शांति वार्ता को एक मुकाम पर पहुंचाने के लिए और प्रशासन में कम्यूनीटाइजेशन के लिए 2008 में यू एन पब्लिक सर्विस एवार्ड से सम्मानित किया गया था. भाजपा नेता ने बताया कि विधानसभा चुनाव में पांडेय को भाजपा उम्मीदवार बनाने की संभावना से क्षेत्र में विभिन्न वगोंर् में चर्चा तेज हो गयी है. फिलहाल पांडेय भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें