पटना. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने पांच अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में किसान-नौजवान महारैली का आयोजन किया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इसमें शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार शामिल होंगे. इस महारैली की तैयारियां की जा रही हैं. महारैली में राज्य के किसानों की धान नहीं खरीद किये जाने और नीतीश कुमार के कार्यकाल में नौजवानों को ठगने के मामले का खुलासा किया जायेगा. कुंठा से ग्रसित लाखों शिक्षक विवशता का जीवन जी रहे हंै. नीतीश कुमार ने जंगलराज में घुस कर समझौता कर लिया है.
BREAKING NEWS
रालोसपा का किसान नौजवान महारैली पांच अप्रैल को
पटना. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) ने पांच अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में किसान-नौजवान महारैली का आयोजन किया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ जगन्नाथ प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इसमें शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement