संवाददाता,पटना.केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस का 23 फरवरी को राज्य के सभी प्रखंड में धरना व प्रदर्शन होगा. धरना व प्रदर्शन की सफलता के लिए नियुक्त जिला पर्यवेक्षकों की बैठक सदाकत आश्रम में हुई. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार का भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसान विरोधी है. इससे किसान कमजोर होने के साथ देश का विकास भी अवरुद्ध होगा. उन्होंने कहा कि धरना व प्रदर्शन के माध्यम से धान व यूरिया खाद की खरीद फरोख्त व स्थानीय समस्याओं को उठाया जायेगा. बैठक में विधायक अजीत शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता हरखू झा, प्रो.अंबुज किशोर झा, डॉ विनोद शर्मा, जया मिश्रा, राजेश राठौड़, रंजीत झा, सरवत जहां फातमा समेत कई नेता उपस्थित हुए.
कांग्रेस का भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ 23 को प्रदर्शन
संवाददाता,पटना.केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस का 23 फरवरी को राज्य के सभी प्रखंड में धरना व प्रदर्शन होगा. धरना व प्रदर्शन की सफलता के लिए नियुक्त जिला पर्यवेक्षकों की बैठक सदाकत आश्रम में हुई. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार का भूमि अधिग्रहण अध्यादेश […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement