ePaper

पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगी 30 मीटर चौड़ी सड़क

Updated at : 14 Jul 2024 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगी 30 मीटर चौड़ी सड़क

जेपी गंगापथ के पटना घाट से पटना साहिब रेलवे स्टेशन जाने के लिए 30 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा. इसमें फोरलेन सड़क के अलावा दोनों साइड सर्विस रोड भी बनेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

जेपी गंगापथ के पटना घाट से पटना साहिब रेलवे स्टेशन जाने के लिए 30 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा. इसमें फोरलेन सड़क के अलावा दोनों साइड सर्विस रोड भी बनेगा. रेलवे से जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने पर अगले माह से सड़क निर्माण का काम शुरू होगा. पटना घाट से पटना साहिब स्टेशन के बीच लगभग 1.55 किमी सड़क के निर्माण में एक साल लगेगा. जेपी गंगापथ में पटना घाट के पास कनेक्टिविटी देने के लिए जमीन की समस्या बनी हुई थी. शुक्रवार को कैबिनेट में जमीन मिलने की सहमति के बाद निर्माण आसान हो गया है. रेलवे से 18 एकड़ जमीन मिलनी है. जेपी गंगापथ में पटना घाट के पास उतरने के लिए कनेक्टिविटी तैयार हो रही है. रेलवे की बाउंड्री तक सड़क बन कर तैयार है. अशोक राजपथ के पास फ्लाइओवर बनेगा सूत्र ने बताया कि पटना घाट से पटना साहिब रेलवे स्टेशन के बीच सड़क निर्माण में अशोक राजपथ के पास फ्लाइओवर बनेगा. फ्लाइओवर का डिजाइन सड़क निर्माण करनेवाली एजेंसी सिंघला कंपनी बनायेगी. सड़क व फ्लाइओवर के निर्माण पर लगभग 55 करोड़ खर्च होंगे. सूत्र ने बताया कि बरसात के मौसम के दौरान फ्लाइओवर का डिजायन तैयार कर लिया जायेगा, ताकि बरसात खत्म होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो सके. पहले अशोक राजपथ तक होगा निर्माण कार्य पटना घाट से अशोक राजपथ के बीच पहले सड़क का निर्माण होगा. अशोक राजपथ में ओपी शाह कम्युनिटी हॉल, मालसलामी थाना के पास सड़क कंप्लीट होगी. आधिकारिक सूत्र ने बताया कि अगले माह तक जमीन मिल जाने पर दिसंबर तक अशोक राजपथ तक सड़क निर्माण कर वाहनों का आवागमन चालू कर दिया जायेगा. इसके बाद अशोक राजपथ से पटना साहिब रेलवे स्टेशन के बीच सड़क निर्माण होगा. फोरलेन सड़क निर्माण से पहले सर्विस रोड तैयार कर उसे चालू करने की योजना है, ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत हो. सड़क निर्माण से पटना साहिब रेलवे स्टेशन के पास बने आरओबी से न्यू बाइपास जाने में सुविधा बढ़ेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन