27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

उपेन्द्र महारथी भी गये तुषार गांधी

लाइफ रिपोर्टर@पटनागांधी जी के परपोते तुषार गांधी शहर के कई जगहों पर गये. इन जगहों में से वे उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान में भी गये. उन्होंने संस्थान के म्यूजियम में प्रदर्शित हस्तसिल्प की कलाकृतियों को देखा. उन्होंने इन कलाकृतियों की काफी तारीफ भी की. उन्होंने म्यूजियम में प्रदर्शित टेराकोटा, पेपरमेशी, वेणुशिल्प और कास्टकला से […]

लाइफ रिपोर्टर@पटनागांधी जी के परपोते तुषार गांधी शहर के कई जगहों पर गये. इन जगहों में से वे उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान में भी गये. उन्होंने संस्थान के म्यूजियम में प्रदर्शित हस्तसिल्प की कलाकृतियों को देखा. उन्होंने इन कलाकृतियों की काफी तारीफ भी की. उन्होंने म्यूजियम में प्रदर्शित टेराकोटा, पेपरमेशी, वेणुशिल्प और कास्टकला से बने गांधी जी की मूर्तियों एवं चित्रों में काफी उत्सुकता दिखायी. वे संस्थान परिसर में आधे घंटे तक रहे. इस दौरान वेस्ट मेटेरियल से निर्मित हो रही कलाकृतियों का भी अवलोकन किया. संस्थान के उप निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने उन्हें संस्थान के कार्यकलापों की जानकारी दी और म्यूजियम में प्रदर्शित कलाकृतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें