22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

राष्ट्रपति रामेश्वर ठाकुर के निधन पर शोक जताया

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता रामेश्वर ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया. उनके बेटे सुशील ठाकुर को भेजे शोक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ.उन्होंने लिखा, ”श्री रामेश्वर ठाकुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कुशल प्रशासक थे जिन्होंने राष्ट्र के विकास […]

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता रामेश्वर ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया. उनके बेटे सुशील ठाकुर को भेजे शोक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ.उन्होंने लिखा, ”श्री रामेश्वर ठाकुर वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कुशल प्रशासक थे जिन्होंने राष्ट्र के विकास एवं कल्याण में योगदान दिया. मुखर्जी ने शोक संदेश में कहा, ”उन्होंने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य तथा ओडिशा, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक एवं मध्यप्रदेश के राज्यपाल के रूप में विशिष्ट सेवा की. उन्होंने उन्हें अपना दोस्त बताते हुए लिखा, ”उनके निधन से मैं एक दोस्त गंवा बैठा जिन्हें मैं हमेशा याद करूंगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें