संवाददाता,पटना केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री व रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया. आशियाना-दीघा रोड स्थित उपेंद्र कुशवाहा के निजी आवास पर आयोजित भोज में रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण कुमार, विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह व राजकुमार सिंह ने दही-चूड़ा का आनंद लिया. खुद उपेंद्र कुशवाहा आने वाले सभी अतिथियों को दही और चूड़ा परोसा. रालोसपा के प्रवक्ता मनोज लाल दास मनु और प्रो अभ्यानंद सुमन ने बताया कि दही-चूड़ा का भोज पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया था. इसमें किसी दूसरे दल के नेताओं को आमंत्रित नहीं गया था. कार्यकर्ताओं में दही-चूड़ा और तिलकुट परोसा गया. भोज के बाद केंद्रीय मंत्री बेगूसराय के लिए रवाना हो गये,जहां उन्हें एक पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होना था. वह 15 को गोपालगंज,16 को सीवान व 17 को छपरा में रालोसपा के कार्यक्रम में उपस्थित होंगे.
उपेंद्र कुशवाहा ने भी दिया दही-चूड़ा का भोज
संवाददाता,पटना केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री व रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया. आशियाना-दीघा रोड स्थित उपेंद्र कुशवाहा के निजी आवास पर आयोजित भोज में रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण कुमार, विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह व राजकुमार सिंह ने दही-चूड़ा का आनंद लिया. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement