कैंपस : डीएमआइ में एडमिशन लेने वालों में 27% कला, 25% बीकॉम व 13% विज्ञान संकाय से हैं ग्रेजुएट

Updated at : 05 Jul 2024 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : डीएमआइ में एडमिशन लेने वालों में 27% कला, 25% बीकॉम व 13% विज्ञान संकाय से हैं ग्रेजुएट

विकास प्रबंधन संस्थान (डीएमआइ) में नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गयी है. इस बार बीटेक और बीएससी आइटी के छात्रों ने भी एडमिशन लिया है

विज्ञापन

फोटो भी है

संवाददाता, पटना

विकास प्रबंधन संस्थान (डीएमआइ) में नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गयी है. इस बार बीटेक और बीएससी आइटी के छात्रों ने भी एडमिशन लिया है. एडमिशन इंचार्ज प्रो श्रीधर तेलीदेवरा ने बताया कि सत्र 2024-26 में नामांकन लेने वाले छात्रों में बीटेक, बीएससी, आइटी और बीए ऑनर्स इन एग्रीकल्चर के भी विद्यार्थी हैं. कुल नामांकित छात्रों में सबसे अधिक 27 प्रतिशत कला, 25 प्रतिशत बीकॉम, 15 प्रतिशत बीबीए, 13 प्रतिशत विज्ञान, सात प्रतिशत बीबीएम, पांच प्रतिशत बीटेक व तीन प्रतिशत बीसीए के विद्यार्थी हैं. इसके अतिरिक्त वोकेशनल, बीए ऑनर्स इन एग्रीकल्चर और बीएससी (आइटी) के भी छात्र शामिल हैं.

इंडक्शन के दौरान विद्यार्थी जायेंगे गांव, जानेंगे कोर्स में फील्ड के कार्य अनुभव का महत्त्व

नये सत्र 2024-26 में नामांकित विद्यार्थियों का 15 दिनों का इंडक्शन प्रोगाम शुरू हो गया है. इंडक्शन 13 जुलाई तक चलेगा. इन दिनों में छात्र कॉलेबोरेटिव लर्निंग, समय प्रबंधन, हॉस्टल कल्चर, सामाजिक कर्तव्य, फील्ड अनुभव जैसे पहलुओं से रू-ब-रू होने के साथ-साथ प्रबंधन में इसके महत्व को भी जानेंगे. पीजीडीएम इंचार्ज प्रो गौरव मिश्रा ने बताया कि पीजी डिप्लोमा इन डेवलपमेंट मैनेजमेंट प्रोग्राम में नामांकित विद्यार्थी विभिन्न संकायों से होते हैं. उन्हें प्रबंधन कोर्स के अनुरूप विकसित करने के लिए 15 दिनों का इंडक्शन प्रोगाम शेड्यूल किया गया हैं.

दो साल के कोर्स का दिया जाता है प्रारूप

डीन एकेडमिक प्रो शंकर पूर्वे ने बताया कि 15 दिनों के इंडक्शन में दो वर्षीय कोर्स का प्रारूप दिया जाता है. विद्यार्थी इस दौरान क्लास रूम के साथ फील्ड विजिट भी करेंगे. 11 व 12 जुलाई को छात्र समस्तीपुर के सकरा में आगा खान रूरल स्पोर्ट प्रोग्राम से जुड़ेंगे. दो वर्ष के कोर्स में लगभग एक चौथाई समय फील्ड वर्क का होता है. सामाजिक कर्तव्य और भागीदारी से जुड़ी कार्यशाला 12 व 13 जुलाई को होगी. ब्रिज फॉर चेंज के निदेशक आशीष अग्रवाल इस कार्यशाला का संचालन करेंगे. 15 जुलाई से कोर्स की कक्षाएं प्रारंभ हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन