कैंपस : पटना वीमेंस कॉलेज के प्लेसमेंट ड्राइव में 22 छात्राओं ने लिया भाग

Updated:
विज्ञापन

पटना वीमेंस कॉलेज के प्लेसमेंट एंड करियर काउंसेलिंग सेल और बायजू- द लर्निंग एप की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज के प्लेसमेंट एंड करियर काउंसेलिंग सेल और बायजू- द लर्निंग एप की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. यह प्लेसमेंट चार लाख के वार्षिक वेतन पैकेज के साथ कस्टमर रिलेशनशिप एसोसिएट के जॉब प्रोफाइल के लिए आयोजित किया गया था. चयन प्रक्रिया में व्यक्तिगत साक्षात्कार और अंतिम साक्षात्कार शामिल थे, जिससे छात्राओं को विभिन्न भूमिकाओं के लिए उनके कौशल और उपयुक्तता का व्यापक मूल्यांकन प्रदान किया गया. इसमें 22 छात्राओं ने भाग लिया. जल्द संस्थान की ओर से ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित किया जायेगा. इसके बाद चयनित छात्राओं का सूची जारी होगी. इस दौरान डीन डॉ आलोक जॉन, अद्वितीय सिन्हा, राजीव रंजन के सहयोग में किया गया. पूरे कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव वर्षा शंकर ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन