Advertisement
भाजपा की सरकार बनी, तो विशेष राज्य का दर्जा: यादव
दानापुर : राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो विशेष राज्य का दर्जा दिया जायेगा. उक्त बातें केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को उसरी में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में कही. उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार है और राज्य में भाजपा सरकार बनेगी तो दोनों के तालमेल से राज्य का समुचित […]
दानापुर : राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो विशेष राज्य का दर्जा दिया जायेगा. उक्त बातें केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने रविवार को उसरी में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में कही.
उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार है और राज्य में भाजपा सरकार बनेगी तो दोनों के तालमेल से राज्य का समुचित विकास किया जा सकता है़ उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नीतीश सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है़ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी वादे और घोषणा करते है़ लेकिन उनको पूरा नहीं करते हैं.
श्री यादव ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है. विकास का कोई कार्य नहीं किया जा रहा है़ उन्होंने कहा कि देश में 60 साल तक कांग्रेस सरकार ने शासन किया ़ लेकिन देश को लूटने का काम किया है़ उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र का समुचित विकास किया जायेगा़ इनके अलावे विधायक आशा सिन्हा, भाजपा नेता लखबीर सिंह यादव, सुभाष यादव, जर्नादन कुमार, रामबाबू यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किये. वहीं लेखा नगर में भाजपा वरिष्ठ नागरिक मंच के द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री रामकृपाल यादव व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सीपी ठाकुर का अभिनंदन किया गया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने की़ इस मौके पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष गुरु प्रसाद सिंह, सुधीर कुमार शर्मा, जर्नादन कुमार आदि मौजूद थे. वहीं नासरीगंज में भी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री यादव को अभिनंदन किया गया़ इधर खगौल के मोतीचौक में भी रामकृपाल यादव का स्वागत किया गया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement