22.3 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दिग्विजय जीवित होते, तो भाजपा में रहते : सुशील मोदी

बांका . बांका के पूर्व सांसद सह पूर्व रेल राज्यमंत्री स्व दिग्विजय सिंह की 60 वीं जयंती पर शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह के मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब अपनी यात्रा पर थे, तो उस दौरान बांका […]

बांका . बांका के पूर्व सांसद सह पूर्व रेल राज्यमंत्री स्व दिग्विजय सिंह की 60 वीं जयंती पर शुक्रवार को वीर कुंवर सिंह के मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब अपनी यात्रा पर थे, तो उस दौरान बांका में पूर्व मुख्यमंत्री के सामने स्व दिग्विजय सिंह के लिए ताली बजाना ही उनके टिकट कटने का कारण हो सकता है. उनको यह ठीक नहीं लगा कि कोई उनसे ज्यादा ताली बटोर ले. श्री मोदी ने कहा कि अगर आज स्व सिंह जीवित होते, तो वह बीजेपी में होते और मोदी सरकार में मंत्री रहते. गंठबंधन भी नहीं टूटता. अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने बांका सहित बिहार को बहुत कुछ दिया. आज भी वे जिस ट्रेन से बांका आये हैं, वह ट्रेन उन्हीं की देन है. उन्होंने बांका में ट्रेन का जाल बिछाने का जो सपना देखा था, उसे हम सब मिल कर पूरा करेंगे. कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार ने उनके दिल को दुखाया है. राजनीति में मतभेद हो सकता है, एक दूसरे के खिलाफ बोल सकते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें