19 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

नेहरू ने ही स्थापित किया भारत में लोकतंत्र : पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद

फोटो पटना. जगजीवन राम संसदीय अध्ययन शोध संस्थान में जवाहर लाल नेहरू की जयंती समारोह पर एक संगोष्ठी हुई . शुक्रवार को आयोजित इस समारोह में पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू न होते तो देश में लोकतंत्र नहीं होता. उन्होंने लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया. उन्होंने कहा कि सत्ता […]

फोटो पटना. जगजीवन राम संसदीय अध्ययन शोध संस्थान में जवाहर लाल नेहरू की जयंती समारोह पर एक संगोष्ठी हुई . शुक्रवार को आयोजित इस समारोह में पूर्व राज्यपाल सिद्धेश्वर प्रसाद ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू न होते तो देश में लोकतंत्र नहीं होता. उन्होंने लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया. उन्होंने कहा कि सत्ता के शिखर पर कोई भी आएं, लेकिन भारत लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र नेहरू की देन है. इस मौके पर शिक्षाविद् सागरिका मुखर्जी ने कहा कि नेहरू जी की कमी आज भी हम लोग महसूस करते हैं. 1947 में आजादी मिलने के समय देश में कुछ नहीं था. नेहरू ने ही उद्योग आदि लगा कर रोजगार की शुरुआत की. अर्थशास्त्री गंगाधर खान ने कहा कि नेहरू जी ने देश के विभाजन का विरोध किया था. नेहरू संयुक्त भारत के पक्षधर थे. संगोष्ठी की अध्यक्षता विनय कंठ ने की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए नेहरू हमेशा याद किये जायेंगे. संस्थान के निदेशक श्रीकांत ने अतिथियों का स्वागत किया. धन्यवाद ज्ञापन रजिस्ट्रार सरोज कुमार द्विवेदी और संचालन मनोरमा सिंह ने किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें