संवाददाता,पटनाकार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के खिलाफ अभियान चलाया गया. निर्भया वीमेंस नेटवर्क ने जगह-जगह हस्ताक्षर अभियान चला कर महिलाओं को जागरूक किया. डाकबंगला चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान के जरिये महिलाओं को यौन उत्पीड़न कानून 2013 के बारे में जानकारी दी गयी. निर्भया वीमेंस नेटवर्क की अध्यक्ष शिवानी चौधरी ने बताया कि बीते वर्ष महिला जागरण केंद्र की ओर से कराये गये सर्वे के मुताबिक 60 फीसदी महिलाएं कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न की शिकार हो चुकी हैं. इनमें मात्र आठ फीसदी महिलाएं ही शिकायत कर सकती हैं. कारण जानकारी की कमी है. उन्होंने बताया कि हस्ताक्षर अभियान के जरिये कार्यस्थल पर शिकायत समिति के गठन की जानकारी दी जा रही है. इसमें अब तक 415 लोग जुड़ चुके हैं.
BREAKING NEWS
कार्यस्थल पर आंतरिक शिकायत समिति बने
संवाददाता,पटनाकार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के खिलाफ अभियान चलाया गया. निर्भया वीमेंस नेटवर्क ने जगह-जगह हस्ताक्षर अभियान चला कर महिलाओं को जागरूक किया. डाकबंगला चौराहा पर हस्ताक्षर अभियान के जरिये महिलाओं को यौन उत्पीड़न कानून 2013 के बारे में जानकारी दी गयी. निर्भया वीमेंस नेटवर्क की अध्यक्ष शिवानी चौधरी ने बताया कि बीते […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement