पटना : रिटायर लिपिक की हत्या करने वालों को पुलिस ने भेजा जेल
Updated at : 22 Feb 2020 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पीरबहोर थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट स्थित महावीर लेन में सेवानिवृत्त लिपिक धीरेंद्र कुमार अकेला (62 वर्ष) के तीनों हत्यारों को पुलिस ने जेल भेज दिया. शुक्रवार की दोपहर कोर्ट में पेशी के बाद शिवपुर टिकिया टोली निवासी व शराब तस्कर सूरज कुमार, सुल्तानगंज थाना स्थित दुर्गा लेन गली के छेदी उर्फ अखिलेश […]
विज्ञापन
पटना : पीरबहोर थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट स्थित महावीर लेन में सेवानिवृत्त लिपिक धीरेंद्र कुमार अकेला (62 वर्ष) के तीनों हत्यारों को पुलिस ने जेल भेज दिया. शुक्रवार की दोपहर कोर्ट में पेशी के बाद शिवपुर टिकिया टोली निवासी व शराब तस्कर सूरज कुमार, सुल्तानगंज थाना स्थित दुर्गा लेन गली के छेदी उर्फ अखिलेश कुमार और अमन कुमार को जेल भेज दिया. वहीं, हत्या में शामिल अंतिम हत्यारा चंदन उर्फ खुजली की तलाशी में पुलिस ने पटना सिटी स्थित उसके घर व रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की, हालांकि वह नहीं मिला. पुलिस का दावा है कि चंदन को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
शराब बिक्री मामले में जांच शुरू : इधर पुलिस ने शराब तस्कर सूरज कुमार के बयान के आधार पर मृतक के बेटे शिवेंद्र कुमार से पूछताछ करने जा रही है.
सूरज के साथ शिवेंद्र की कैसी दोस्ती थी? इस मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. अगर मृतक का बेटा तस्करों के साथ मिल कर अवैध तरीके से शराब बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. टाउन डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपितों के किस-किस बैंकों में खाते हैं, इसकी भी जांच करायी जा रही है. यहां बता दें कि 17 फरवरी की रात 9 बजे शिवेंद्र की हत्या करने पहुंचे अपराधियों ने उनके पिता धीरेंद्र कुमार अकेला को गोली मार कर हत्या कर दी थी. मौके से शिवेंद्र भाग निकला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




