पटना : लालू प्रसाद के डीएनए में समाया हुआ है भ्रष्टाचार : सुशील मोदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर राजद प्रमुख लालू प्रसाद, राजद व कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया है. उन्होंने कहा है कि जिस पार्टी के प्रमुख लालू प्रसाद चारा घोटाला के दोष सिद्ध अपराधी हैं और जिनके राज में अलकतरा घोटाला हुआ, उनके डीएनए में अनियमितता, कानून का उल्लंघन और भ्रष्टाचार समाया […]
विज्ञापन
पटना : डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ट्वीट कर राजद प्रमुख लालू प्रसाद, राजद व कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया है. उन्होंने कहा है कि जिस पार्टी के प्रमुख लालू प्रसाद चारा घोटाला के दोष सिद्ध अपराधी हैं और जिनके राज में अलकतरा घोटाला हुआ, उनके डीएनए में अनियमितता, कानून का उल्लंघन और भ्रष्टाचार समाया हुआ है.
पार्टी ने बेरोजगारी हटाओ यात्रा के लिए ऐसी हाइटेक बस बुक की, जो बीपीएल कार्डधारी के नाम पर है, परंतु पैसा राजद विधायक का लगा है. बस के जरिये अतिपिछड़ा समाज के व्यक्ति को फंसाने की कोशिश की गयी. वे युवाओं की बेरोजगारी नहीं, सत्ता में वापसी कर अपनी बेरोजगारी दूर करना चाहते हैं.
उपमुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि कांग्रेस ने कभी ‘गरीबी हटाओ’ का नारा देकर सत्ता पायी थी, लेकिन उसने गरीबी दूर करने वाले कोई काम नहीं किये. उसके राज में गैस कनेक्शन के लिए पैरवी करनी पड़ती थी, जबकि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने बिना पैरवी-बिचौलिये के नौ करोड़ गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिये.
कांग्रेस अमीरों को फोन कॉल पर करोड़ों रुपये का कर्ज बांट कर बैंकों को खोखला करती रही. बिहार में जिनके राज में गरीबों को रोजी-रोटी के लिए पलायन करना पड़ा. उनके वारिस अब ‘बेरोजगारी हटाओ यात्रा’ निकाल कर जनता को धोखा देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान बचाओ यात्रा की नौटंकी करते हैं. उन्हें इसी संविधान के दायरे में काम करने वाली न्यायपालिका और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर भरोसा नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










