ऑनलाइन दाखिल-खारिज धीमा, मांगा स्पष्टीकरण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना जिले के तमाम अंचलों में ऑनलाइन दाखिल-खारिज के सैकड़ों मामले लंबित हैं. इसके साथ ही निबटारे की गति काफी धीमी है. इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी कुमार रवि ने पटना जिले के सभी अंचलाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है. जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को थाना भवन के लिए जमीन […]
विज्ञापन
पटना : पटना जिले के तमाम अंचलों में ऑनलाइन दाखिल-खारिज के सैकड़ों मामले लंबित हैं. इसके साथ ही निबटारे की गति काफी धीमी है. इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी कुमार रवि ने पटना जिले के सभी अंचलाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है. जिलाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को थाना भवन के लिए जमीन के लिए तमाम प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है. साथ ही उसरकारी भूमि उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में रैयती भूमि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
निबटारा नहीं करने पर होगी कार्रवाई : जिलाधिकारी ने 30 जून, 2019 तक के ऑनलाइन दाखिल-खारिज के तमाम आवेदनों का शत-प्रतिशत निबटारा करने का निर्देश अंचलाधिकारी व राजस्व कर्मचारी को दिया है. इसके साथ ही जिलाधिकारी ने तकनीकी रूप से त्रुटि वाले मामलों की सूची बना कर विभाग को भेजने का निर्देश दिया है. स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर माह के अंत तक इस कार्य में प्रगति नहीं हुई, तो कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










