पटना : जल-जीवन-हरियाली को हर घर पहुंचाएं: रणबीर नंदन
Updated at : 13 Feb 2020 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के विधान पार्षद डाॅ रणबीर नंदन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल-जीवन-हरियाली अभियान को हर घर पहुंचाएं. हर कार्यकर्ता एक पेड़ लगाये और अपने रिश्तेदारों को एक-एक पौधे उपहार में दें. इसके बाद ही पटना महानगर की चार विधानसभा क्षेत्रों में से दो पर जदयू का […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के विधान पार्षद डाॅ रणबीर नंदन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल-जीवन-हरियाली अभियान को हर घर पहुंचाएं. हर कार्यकर्ता एक पेड़ लगाये और अपने रिश्तेदारों को एक-एक पौधे उपहार में दें. इसके बाद ही पटना महानगर की चार विधानसभा क्षेत्रों में से दो पर जदयू का कब्जा होगा. वे बुधवार को प्रदेश जदयू द्वारा आयोजित पटना महानगर के दीघा विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों व सचिवों के एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
डॉ रणबीर नंदन ने कहा कि छात्र जदयू 22 मार्च को विश्व जल दिवस पर प्रत्येक जिला और प्रत्येक विश्वविद्यालय मुख्यालय पर जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाये. संगठन में सामूहिक नीति होनी चाहिए. इसलिए संगठन में सबका सुझाव लेना चाहिए. प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा ने की. संचालन श्रवण चंंद्रवंशी ने किया.
कार्यकर्ताओं का स्वागत राजू चंद्रवंशी व धन्यवाद ज्ञापन अवधेश प्रसाद सिन्हा ने किया. मौके पर विधान पार्षद डाॅ रामवचन राय, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री रंजीत सिन्हा, महानगर के प्रभारी शंभुनाथ सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, छात्र जदयू अध्यक्ष श्याम पटेल, तकनीकी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामचरित्र सिंह, युवा अध्यक्ष राहुल खंडेलवाल आदि ने विचार व्यक्त किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




