दलदली रोड के एक मकान में विस्फोट, सात घायल, दो की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

पटना : गांधी मैदान थाने के सालिमपुर अहरा के दलदली रोड गली नंबर एक में सोमवार की सुबह 8:20 बजे एक मकान में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें सात लोग घायल हो गये. इनमें दो की हालत गंभीर है. विस्फोट में मकान से सटे दो घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गये. सभी घायलों को पीएमसीएच […]

विज्ञापन
पटना : गांधी मैदान थाने के सालिमपुर अहरा के दलदली रोड गली नंबर एक में सोमवार की सुबह 8:20 बजे एक मकान में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें सात लोग घायल हो गये. इनमें दो की हालत गंभीर है. विस्फोट में मकान से सटे दो घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गये. सभी घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी गूंज दूर तक सुनायी दी. स्थानीय लोग जहां इसे बम विस्फोट कह रहे हैं. वहीं, पुलिस ने एफएसएल व एटीएस की जांच रिपोर्ट के आधार पर गैस रिसाव से मकान में विस्फोट की बात कही है.
दो बार हुआ जोरदार धमाका : विस्फोट नीलू साह के मकान के पहले फ्लोर पर हुआ. तीन फ्लोर के मकान में सभी किरायेदार रहते हैं. जिस फ्लोर में विस्फोट हुआ, उसमें ऑटो ड्राइवर बैजनाथ महतो (38), उनकी पत्नी रेखा देवी, मां गंगाजली (67), बेटा अंश व दो बेटी मनीषा व माही रहती हैं, जो घायल हो गये हैं. गंगा 50% तक जल चुकी हैं, जबकि रेखा व मनीषा 30% जली हैं.
इसके अलावा सेकेंड फ्लोर पर रहने वाले तारकेश्वर पांडेय के सिर में चोट आयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पांच मिनट के अंतराल में दो बार धमाका हुआ. नीलू साह का मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. मकान से सटे दो अन्य घरों की दीवारें भी गिर गयीं, जिससे एक छात्रा घायल हो गयी.
कोई बम ब्लास्ट नहीं हुआ है. घटनास्थल पर तीन गैस सिलिंडर रखे हुए थे. दो खाली थे. एक पर खाना बन रहा था, जिसका पाइप फटा हुआ था. रात भर गैस लीक हुआ और वह किचेन में जमा होकर वेब बन गया. सुबह जब जलाया गया तो जमा हुआ गैस अचानक जल गया. घायलों को सिर्फ बर्न इंज्यूरी है. जांच हो रही है.
-उपेंद्र कुमार शर्मा, एसएसपी, पटना
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन