बिहार मॉडल अपनायेगा कर्नाटक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कर्नाटक टीम ने बिहार आकर जाना लोक शिकायत निवारण प्रणाली को पटना : राज्य की लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम (आरटीपीजीएस) के तहत काम करने वाली प्रणाली के बारे में जानकारी लेने के लिए कर्नाटक सरकार के एक प्रतिनिधि मंडल ने बिहार का दौरा किया. इस दौरान कर्नाटक के अधिकारियों ने इसे जन उपयोगी बताते […]
विज्ञापन
कर्नाटक टीम ने बिहार आकर जाना लोक शिकायत निवारण प्रणाली को
पटना : राज्य की लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम (आरटीपीजीएस) के तहत काम करने वाली प्रणाली के बारे में जानकारी लेने के लिए कर्नाटक सरकार के एक प्रतिनिधि मंडल ने बिहार का दौरा किया.
इस दौरान कर्नाटक के अधिकारियों ने इसे जन उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना भी की. पूरी प्रक्रिया के ऑनलाइन होने की प्रशंसा करते हुए इस मॉडल को कर्नाटक में लागू करने को लेकर सकारात्मकता दिखायी है. गौरतलब है कि इससे पहले भी कर्नाटक के पदाधिकारियों की एक टीम बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम (आरटीपीएस) का अध्ययन करने बिहार आ चुकी है. इसे बाद में कर्नाटक ने अपने यहां लागू भी किया था.
कर्नाटक के कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग (इ-गवर्नेंस) के वरीय अधिकारी और स्मार्ट गवर्नेंस सेंटर के कार्यपालक निदेशक सुनील पंवार की अगुआई में आयी टीम ने पांच और छह फरवरी को बिहार का दौरा किया. बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन की अपर मिशन निदेशक डॉ प्रतिमा ने इस दल के समक्ष इस अधिनियम से जुड़ी एक विस्तृत प्रस्तुति दी. इसके बाद कर्नाटक की टीम ने राज्य लोक शिकायत प्राप्ति केंद्र और लोक शिकायत निवारण कार्यालय का दौरा किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन