पटना : चंडीगढ़ व बागडोगरा के लिए पटना से हवाई सेवा

Updated at : 06 Feb 2020 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : चंडीगढ़ व बागडोगरा के लिए पटना से हवाई सेवा

पटना : चंडीगढ़ और बागडोगरा के लिए पटना से सीधी हवाई सेवा शुरू होगी, इंडिगो एयरलाइंस पांच मार्च से यह सेवा शुरू करेगी. बुधवार को एयरपोर्ट ऑथोरिटी के द्वारा जारी किये गये नये विंटर शेडयूल में इंडिगो एयरलाइंस ने इसके लिए स्लॉट लिया है. फ्लाइट संख्या 6E6148 चंडीगढ़ से सुबह 8 बजे पटना आयेगी और […]

विज्ञापन
पटना : चंडीगढ़ और बागडोगरा के लिए पटना से सीधी हवाई सेवा शुरू होगी, इंडिगो एयरलाइंस पांच मार्च से यह सेवा शुरू करेगी. बुधवार को एयरपोर्ट ऑथोरिटी के द्वारा जारी किये गये नये विंटर शेडयूल में इंडिगो एयरलाइंस ने इसके लिए स्लॉट लिया है.
फ्लाइट संख्या 6E6148 चंडीगढ़ से सुबह 8 बजे पटना आयेगी और 8.30 बजे यहां से बागडोगरा के लिए उड़ जायेगी. फ्लाइट संख्या 6E6149 बनकर बागडोगरा से वापस यह विमान दोपहर 11.35 में पटना आयेगी और वापस 12.05 में चंडीगढ़ रवाना हो जायेगी. चंडीगढ़ के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू होने से पंजाब और हरियाणा जाने वाले लोगोंं को बहुत आसानी होगी और उन्हें दिल्ली या अमृतसर से दोगुना किराया और समय खर्च कर वहां नहीं जाना पड़ेगा.
हैदराबाद और दिल्ली के लिए भी शुरू होगी दो नयी फ्लाइटें : इंडिगो एयरलाइंस दिल्ली के लिए 16 फरवरी से एक नयी फ्लाइट शुरू करेगी . फ्लाइट संख्या 6E494 सुबह 8.20 में दिल्ली से आयेगी और 8.50 में फ्लाइट संख्या 6E6367 बनकर दिल्ली वापस चली जायेगी. यह पटना से दिल्ली के लिए शुरू होने वाली 23वीं फ्लाइट होगी. हैदराबाद के लिए भी इंडिगो 16 फरवरी से ही एक नयी फ्लाइट शुरू करेगी. फ्लाइट संख्या 6E763 रात 9.35 में हैदराबाद से पटना आयेगी और फ्लाइट संख्या 6E772 बनकर रात 10.05 में वापस हैदराबाद के लिए उड़ जायेगी.
बढ़ीं चार जोड़ी फ्लाइटें
नये विंटर शेडयूल में 49 जोड़ी फ्लाइटोंं को स्लॉट दिया गया है. ऐसे में इनकी संख्या 42 से बढ़ कर 49 जोड़ी हो जायेगी. हालांकि तात्कालिक प्रभाव से इसमें केवल चार फ्लाइटें बढ़ी हैं और इनमें 16 फरवरी को दो जोड़ी का इजाफा होगा और ये बढ़ कर 48 जोड़ी हो जायेगी. पांच मार्च को चंडीगढ़ और बागडोगरा के लिए फ्लाइट शुरू होने के साथ इनकी संख्या बढ़ कर 49 हो जायेगी. विदित हो कि पिछले वर्ष 30 नवंबर तक पटना से 48 जोड़ी विमानों का परिचालन होता था लेकिन धुंध के कारण उनमें से छह जोड़ी विमानोंं का परिचालन स्थगित कर दिया गया था, जिन्हें नये शेडयूल में चरणबद्ध रूप से वापस लाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन