पटना : गिट्टी-बालू कारोबारी के घर हुई लाखों की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2020 6:50 AM
विज्ञापन
दानापुर : चोरों ने थाना क्षेत्र के झखड़ी महादेव निवासी व गिट्टी-बालू व्यवसायी प्रमोद कुमार राय के बंद घर का ताला तोड़ कर 60 हजार नकद समेत करीब 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली. पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गयी है. इस संबंध में गृहस्वामी प्रमोद कुमार राय […]
विज्ञापन
दानापुर : चोरों ने थाना क्षेत्र के झखड़ी महादेव निवासी व गिट्टी-बालू व्यवसायी प्रमोद कुमार राय के बंद घर का ताला तोड़ कर 60 हजार नकद समेत करीब 10 लाख की संपत्ति चोरी कर ली. पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीर कैद हो गयी है. इस संबंध में गृहस्वामी प्रमोद कुमार राय ने स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना के बारे में गृहस्वामी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि अपनी दादी के श्राद्धकर्म में भाग लेने के लिए पूरे परिवार के साथ 10 दिन पूर्व घर में ताला बंद कर पटना के दरियापुर गोला गये थे.
उन्होंने बताया कि सोमवार को पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है. सूचना पाकर जब घर पहुंचे, तो देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे. कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने 60 हजार नकद समेत करीब 10 लाख के जेवरात समेत कीमती सामान की चोरी कर ली. उन्होंने बताया कि पड़ोसी के लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की घुसते हुए तस्वीर कैद हो गयी है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










