ePaper

पटना : विदेशी पिस्टल व शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 25 Jan 2020 8:57 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : विदेशी पिस्टल व शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

पटना : जक्कनपुर थाने की पुलिस ने अवैध हथियार व शराब की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 15 बोतल शराब व विदेशी पिस्टल (मेड इन यूएसए लिखा) बरामद की है. आरोपित का नाम विक्की उर्फ गोलू (19) है, जो पोस्टल पार्क का रहने […]

विज्ञापन
पटना : जक्कनपुर थाने की पुलिस ने अवैध हथियार व शराब की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गुरुवार रात को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 15 बोतल शराब व विदेशी पिस्टल (मेड इन यूएसए लिखा) बरामद की है. आरोपित का नाम विक्की उर्फ गोलू (19) है, जो पोस्टल पार्क का रहने वाला है. दूसरा आरोपित रात का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. विक्की ने बताया कि अपने बड़े भाई रवि उर्फ कारू के साथ पूरवारी टोला विग्रहपुर स्थित बेनीलाल यादव के मकान के पास एक व्यक्ति को शराब व पिस्टल देने जा रहा था. जांच में पता चला कि विक्की शराब तस्करी के मामले में 2018 में जेल जा चुका है.
एक साल बाद रिहा होते ही वह फिर से शराब के साथ-साथ हथियार तस्करी भी करने लगा. बड़े भाई रवि की मदद से बिहार के अलावा झारखंड व उत्तर प्रदेश में ऑर्डर पर अवैध हथियार लेकर बेचने जाता था. हथियार कौन खरीदता है और कहां से आता है, पुलिस इस जांच में जुट गयी है. थाना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब व अवैध विदेशी पिस्टल बरामद की है. बरामद शराब अरुणाचल प्रदेश से लायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन