पटना : योजनाओं को पूरा कराने को लेकर महापौर ने मंत्री से मांगे 701 करोड़

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना : नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा को पत्र लिख कर महापौर सीता साहू ने पटना शहर में लंबित योजनाओं को पूरा कराने के लिए बकाया 701 करोड़ राशि की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि राज्य व केंद्र सरकार द्वारा प्राप्त होनेवाली राशि अब तक नहीं मिली है. इससे […]

विज्ञापन
पटना : नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा को पत्र लिख कर महापौर सीता साहू ने पटना शहर में लंबित योजनाओं को पूरा कराने के लिए बकाया 701 करोड़ राशि की मांग की है. पत्र में कहा गया है कि राज्य व केंद्र सरकार द्वारा प्राप्त होनेवाली राशि अब तक नहीं मिली है.
इससे योजनाओं के क्रियान्वयन व कर्मचारियों को वेतन भत्ता देने में परेशानी हो रही है. सात निश्चय योजना के तहत नाली-गली पक्कीकरण योजना में चयनित 3387 योजनाओं में मात्र 985 योजनाएं पूरी हुई हैं. 600 योजनाओं का काम प्रगति पर है, लेकिन राशि नहीं मिलने से शेष योजनाओं का काम बाधित है. जबकि सीएम के निर्देश पर मार्च, 2020 तक इन्हें पूरा करना है. शहर के सभी प्रमुख नौ बड़े नालों के जीर्णोद्धार का काम मॉनसून से पहले कराया जाये.
निगम क्षेत्र में काम करने के लिए कोई भी एजेंसी पहले निगम से एनओसी लें. इस संबंध में विभाग की ओर से निर्देश जारी होना चाहिए. पत्र में होल्डिंग टैक्स की दरों में वृद्धि करने की अनुमति प्रदान करने को कहा गया है. अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के निर्माण के बाद उसका आवंटन व रखरखाव निगम को सौंपा जाये. पटना कॉलोनी रोड व ड्रेनेज परियोजना को कैबिनेट स्तर पर पारित किया जाये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन