पटना सिटी : दो दिनों से लापता युवक का शव नाले से बरामद
Updated at : 23 Jan 2020 9:22 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : अगमकुआं थाने की पुलिस ने बुधवार की दोपहर लगभग ढाई से तीन बजे के बीच में एक युवक का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है. दरअसल नाले की सफाई में लगे श्रमिकों की शव पर नजर पड़ी. इसके बाद श्रमिकों की ओर […]
विज्ञापन
पटना सिटी : अगमकुआं थाने की पुलिस ने बुधवार की दोपहर लगभग ढाई से तीन बजे के बीच में एक युवक का शव बरामद किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा है.
दरअसल नाले की सफाई में लगे श्रमिकों की शव पर नजर पड़ी. इसके बाद श्रमिकों की ओर से अगमकुआं थाने को इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही दारोगा केके सिंह मौके पर पहुंचे और सफाई मजूदरों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मृत युवक की पहचान नीरज (19 वर्ष ) के रूप में हुई.
वह गौरीचक के दरियापुर निवासी अनिल राम का पुत्र है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि शरीर पर किसी तरह की चोट व जख्म के निशान नहीं हैं. ऐसे में आशंका है कि नाले में गिरने की वजह से डूब कर उसकी मौत हुई है. थानाध्यक्ष की मानें तो मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पायेगी. पुलिस ने बताया कि देर शाम मृतक की पहचान परिजनों ने की, जो समीप के ही जयपुर धनुकी गांव में रहते हैं.
परिजनों ने पुलिस को बताया कि ऑटो चलाने का काम करता था. वह दो दिनों से घर से लापता था. परिवार वाले अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




