पटना : राजद को चुनावी चंदे की चिंता है: मंगल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राजद का शराबबंदी पर जनमत संग्रह करना हास्यास्पद है. मुख्य विपक्ष का तमगा लपेटे राजद के लिए लोगों के स्वास्थ्य से ज्यादा जरूरी फंडिंग है. राजद नेताओं का चाल-चलन ऐसा है कि ये लोग राजनैतिक चंदा हासिल करने के लिए शराब माफियाओं को आश्वासन दे […]
विज्ञापन
पटना : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि राजद का शराबबंदी पर जनमत संग्रह करना हास्यास्पद है. मुख्य विपक्ष का तमगा लपेटे राजद के लिए लोगों के स्वास्थ्य से ज्यादा जरूरी फंडिंग है.
राजद नेताओं का चाल-चलन ऐसा है कि ये लोग राजनैतिक चंदा हासिल करने के लिए शराब माफियाओं को आश्वासन दे दिया होगा कि सत्ता में आने पर तुम लोगों को फिर से इस जहर को बेचने की आजादी दी जायेगी.
उन्होंने कहा कि शराबबंदी के फैसले से सूबे की जनता खुश है, लेकिन बालू के अवैध खनन से उगाही और शराब माफियाओं को संरक्षण देने वाले राजद को लोगों की सेहत से ज्यादा चुनावी चंदे की चिंता हो रही है. उन्होंने कहा कि वैसे भी राजद की अजब-गजब कारनामों को लेकर सुर्खियों में बने रहने की पुरानी आदत है.
राजद सुप्रीमो हों या फिर उनके पुत्र और दल के नेता या सांसद-विधायक, इन सबों की कुकृतियों से न सिर्फ राज्य की जनता, बल्कि देश-दुनिया वाकिफ है. मुद्दाविहीन राजद इन दिनों झूठ की खेती कर राजनैतिक चंदे की फसल काटना चाहता है, जो सफल होने वाला नहीं है. उन्होंने कहा कि बालू घाटों की नीलामी में पारदर्शिता से भी राजद को बेचैनी है क्योंकि अब उनके चेले-चपाटे इस क्षेत्र में गुंडागर्दी नहीं कर पा रहे हैं. अब अवैध खनन से कमाई बंद होता देख राजद शराबबंदी का बीन बजाने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










