पटना : पीयू में प्लेसमेंट को 133 पीजी छात्रों ने दी परीक्षा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने ली परीक्षा पटना : पटना विवि के दरभंगा हाउस में प्लेसमेंट को लेकर 133 पीजी के छात्रों ने परीक्षा दी. अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से इसका आयोजन किया गया था. इसमें चयनित छात्रों को 21 हजार प्रतिमाह सैलरी दी जायेगी. प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ असीमलाल चक्रवर्ती ने बताया कि […]
विज्ञापन
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने ली परीक्षा
पटना : पटना विवि के दरभंगा हाउस में प्लेसमेंट को लेकर 133 पीजी के छात्रों ने परीक्षा दी. अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से इसका आयोजन किया गया था. इसमें चयनित छात्रों को 21 हजार प्रतिमाह सैलरी दी जायेगी. प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ असीमलाल चक्रवर्ती ने बताया कि एप्वाइंटमेंट लेटर छात्रों को दे दिया जायेगा. जब छात्रों का कोर्स समाप्त हो जायेगा, तो वे छात्र उक्त जॉब को ज्वाइन कर सकते हैं.
इससे पहले पीएचडी के छात्रों के लिए ऐसी ही एक परीक्षा हुई थी. 15 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी किया जायेगा. इसके बाद साक्षात्कार होगा. डॉ चक्रवर्ती ने बताया कि अंग्रेजी से 14, हिंदी से 1, मैथ से 6, बॉयलोजी से 13, फिजिक्स से 20, केमेस्ट्री से 9, इतिहास से 2, जियोलॉजी, राजनीति शास्त्र से 5, पीएमआइआर, पत्रकारिता, अर्थशास्त्र से 50 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया. डॉ चक्रवर्ती ने बताया कि इससे पहले भी कई कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट लगाये थे. आगे भी हम कई कंपनियों से संपर्क में हैं. इस तरह की परीक्षाओं व कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन पीयू में किया जाता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन