ब्रेड निर्माता कंपनियों ने बढ़ाये ब्रेड के दाम, 10 रुपये तक हुआ महंगा

Updated at : 19 Jan 2020 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
ब्रेड निर्माता कंपनियों ने बढ़ाये ब्रेड के दाम, 10 रुपये तक हुआ महंगा

सुबोध कुमार नंदन, पटना : ब्रेड निर्माता कंपनियों ने ब्रेड के दाम में दो से लेकर 10 रुपये प्रति पैकेट तक की बढ़ोतरी कर दी है. 200 ग्राम से 800 ग्राम तक के ब्रेड का दो से 10 रुपये प्रति पैकेट दाम बढ़ाया गया है. अगर केवल 400 ग्राम वाले ब्रेड की बात करें तो […]

विज्ञापन

सुबोध कुमार नंदन, पटना : ब्रेड निर्माता कंपनियों ने ब्रेड के दाम में दो से लेकर 10 रुपये प्रति पैकेट तक की बढ़ोतरी कर दी है. 200 ग्राम से 800 ग्राम तक के ब्रेड का दो से 10 रुपये प्रति पैकेट दाम बढ़ाया गया है. अगर केवल 400 ग्राम वाले ब्रेड की बात करें तो इसके दाम में पांच रुपये तक का इजाफा किया गया है.

इसी हिसाब से 800 ग्राम वाले ब्रेड के दाम में भी प्रति पैकेट 10 रुपये तक का इजाफा किया गया है. हर वेरायटी तथा हर वजन के ब्रेड की कीमतों में बढ़ोतरी की गयी है. इसके पीछे ब्रेड कंपनियां कच्चे माल में तेजी को कारण बता रही हैं. एसोसिएशन संगठित नहीं होने के कारण कंपनियां अपने-अपने स्तर पर कीमतों में इजाफा कर रही हैं.
जानकारी के अनुसार फिलहाल मॉरिश ने पांच रुपये प्रति पैकेट तक दाम बढ़ा दिया है. मॉरिश के सेल्स हेड रुपेश मिश्रा ने बताया कि नयी दर रविवार से लागू होगी. महाराजा कंपनी ने 350 ग्राम वाले ब्रेड की कीमत 25 रुपये से बढ़ाकर 28 रुपये प्रति पैकेट कर दिया है.
400 ग्राम का ब्राउन ब्रेड 30 रुपये प्रति पैकेट से बढ़कर 35 रुपये प्रति पैकेट हो गया है. इसके अलावा मदर ब्रेड ने भी कीमत बढ़ायी है. महंगाई के बारे में पूछने पर ब्रेड कंपनी महाराजा के प्रमुख एनके अग्रवाल ने बताया कि ब्रेड तैयार करना लगातार महंगा होता जा रहा है. मैदा, चीनी के साथ ही लेबर भी महंगा हो गया है.
साथ ही अब डीजल की कीमत भी बढ़ती जा रही है. इसी मजबूरी में दाम बढ़ाने पड़े. उन्होंने बताया कि ब्रेड की कीमत तीन साल बाद बढ़ी है. नयी दरें सोमवार से लागू होंगी. बिलास फूड प्रोडक्ट्स के मिहिर टेकरीवाल ने बताया कि उत्पाद में लगने वाले सभी कच्चे माल की कीमत में गत दो साल में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है और गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए मूल्य बढ़ाना जरूरी था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन