पटना : आवक बढ़ी, तो प्याज का भाव 40 प्रतिकिलो पहुंचा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : प्याज मंडी में आवक बढ़ी, तो प्याज का भाव 40 रुपये किलो तक पहुंच गया है. इससे पिछले कई माह से प्याज के भाव से परेशान आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. हाल के दिनों तक प्याज 130-140 रुपये किलो तक खुदरा बाजार में बिका था. प्याज कारोबारियों की मानें, तो आने […]
विज्ञापन
पटना : प्याज मंडी में आवक बढ़ी, तो प्याज का भाव 40 रुपये किलो तक पहुंच गया है. इससे पिछले कई माह से प्याज के भाव से परेशान आम लोगों को बड़ी राहत मिली है.
हाल के दिनों तक प्याज 130-140 रुपये किलो तक खुदरा बाजार में बिका था. प्याज कारोबारियों की मानें, तो आने वाले दिनों में प्याज के भाव में और गिरावट आयेगी. इस वक्त पटना के मंडियों में प्याज नासिक से आ रहा है. खुदरा बाजार में अफगानी प्याज 40 रुपये की मिल रही है. इसके कारण इस प्याज की मांग अधिक है. लोगों ने प्याज की खपत बढ़ा दी है. प्याज का भाव गिरने से चिकेन व मटन की मांग बढ़ गयी है.हालांकि, नासिक वाला प्याज इस वक्त 45-50 रुपये के बीच खुदरा बाजार में बिक रहा है. वैसे थोक मंडी में नासिक वाला प्याज का भाव 37-38 रुपये किलो रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन