मोतिहारी करेंसी चेस्ट से एक अरब रुपया आरबीआइ पहुंचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2020 7:19 AM
सुबोध कुमार नंदन, पटना : मोतिहारी स्थित स्टेट बैंक के करेंसी चेस्ट से लगभग एक अरब रुपया स्टेट बैंक के अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार की देर रात रिजर्व बैंक, पटना पहुंचा. सूत्रों के अनुसार इनमें लगभग 50 करोड़ से अधिक नोट कटे-फटे और स्वायल्ड, जबकि 50 करोड़ पुराने नोट हैं. केवल नयी करेंसी को […]
सुबोध कुमार नंदन, पटना : मोतिहारी स्थित स्टेट बैंक के करेंसी चेस्ट से लगभग एक अरब रुपया स्टेट बैंक के अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार की देर रात रिजर्व बैंक, पटना पहुंचा. सूत्रों के अनुसार इनमें लगभग 50 करोड़ से अधिक नोट कटे-फटे और स्वायल्ड, जबकि 50 करोड़ पुराने नोट हैं. केवल नयी करेंसी को करेंसी चेस्ट में छोड़ा गया है. नोटों को गिनने के लिए साप्ताहिक अवकाश के बावजूद रिजर्व बैंक खुला. इसके लिए एक दर्जन से अधिक वरीय अधिकारी और लगभग 50 कर्मचारियों को विशेष रूप से बुलाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










