मानव शृंखला में बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स करेगा सहयोग

Updated:
विज्ञापन

पटना : जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर 19 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला को लेकर डीडीसी सुहर्ष भगत ने शुक्रवार को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में बैठक की. इस बैठक में शृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उद्यमियों और व्यवसायियों से सहयोग मांगा गया. चैंबर […]

विज्ञापन

पटना : जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर 19 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला को लेकर डीडीसी सुहर्ष भगत ने शुक्रवार को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में बैठक की.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस बैठक में शृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर उद्यमियों और व्यवसायियों से सहयोग मांगा गया. चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि बैठक में शृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया. अग्रवाल ने उद्यमियों व व्यवसायियों से अपील की कि जहां पर भी आपका व्यावसायिक प्रतिष्ठान या घर है,
शृंखला में शामिल होने के साथ परिवार के सदस्य व कर्मचारियों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें. उप विकास आयुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों का सहयोग अहम है. इसमें जिला प्रशासन का कोई दवाब नहीं है. चैंबर के सदस्य कहां-कहां रहेंगे, वह स्थान चिह्नित कर प्रशासन को दे दें.
बैठक में विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी जैनेंद्र कुमार, अपर समार्हता राजीव कुमार सिंह, एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र दीक्षित, चैंबर के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार जैन, एन के ठाकुर, कोषाध्यक्ष विशाल टेकरीवाल, महामंत्री अमित मुखर्जी सहित उद्योग व व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन