लोजपा प्रदेश संसदीय बोर्ड का हुआ गठन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : लोजपा ने प्रदेश संसदीय बोर्ड का गठन कर दिया है. बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रदेश के संसदीय बोर्ड का गठन किया है. इसमें गोविंदगंज के विधायक राजू तिवारी को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि 10 अन्य लोग सदस्य बनाये गये हैं. इसमें सांसद व प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, […]
विज्ञापन
पटना : लोजपा ने प्रदेश संसदीय बोर्ड का गठन कर दिया है. बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रदेश के संसदीय बोर्ड का गठन किया है. इसमें गोविंदगंज के विधायक राजू तिवारी को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि 10 अन्य लोग सदस्य बनाये गये हैं. इसमें सांसद व प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, संजय पासवान, शाहनवाज अहमद कैफी, विधायक राजकुमार साह, विधान पार्षद नूतन सिंह, पूर्व विधायक सुनीता वर्मा, पूर्व एमएलसी विनोद कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय, डाॅ रंजीत कुमार सुमन और संजय सिंह शामिल हैं.
पार्लियामेंट्री बोर्ड कमेटी के सदस्यों की सूची पार्टी की तरफ से जारी कर दी गयी है. सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि ये सभी सदस्य सभी विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी के भावी प्रत्याशियों में से दो-दो प्रत्याशियों को चयनित कर इसकी सूची केंद्रीय संसदीय बोर्ड को सौंपेगे. इसके बाद अंतिम स्तर पर फैसला केंद्रीय संसदीय बोर्ड से ही होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










